बिलग्राम: बिलग्राम-कन्नौज रोड पर बड़ा हादसा टला, खंती में घुसी तेज रफ्तार कार, ग्रामीणों ने 5 कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला
Bilgram, Hardoi | Apr 12, 2026 बिलग्राम-कन्नौज रोड पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया,जब कन्नौज रोड स्थित एक मदरसे के पास तेज रफ्तार कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया।अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खंती में जा घुसी। कार में सवार तीन महिलाएं समेत 5 लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित कार के बाहर निकाला जिससे वह बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,