राजगढ़: राघा बडी के पास ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर हुआ राख, आरोप- आग लगाने और ₹13.32 लाख के पाइप खुर्द बुर्द करने का
Rajgarh, Churu | Jun 21, 2026 सादुलपुर बहल सड़क पर स्थित गांव राघा बड़ी के नजदीक रविवार को अल सुबह एक ट्रक में आग लग जाने के कारण ट्रक जलकर राख हो गया। जबकि मामले में चालक पर ट्रक को आग लगाने और ट्रक में भरे लाखो की कीमत के पाइपो को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाकर कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने. पुलिस थाना राजगढ़ को लिखित शिकायत की है।सिद्धमुख निवासी कुलदीप प्रजापत ने पुलिस को शिकायत दी है।