बरहट: पतौना पहाड़ मुसहरी टोला में चार दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
Barhat, Jamui | May 10, 2026 समग्र सेवा जमुई द्वारा आयोजित समर कैंप 2026 के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को बरहट प्रखंड अंतर्गत पतौना पहाड़ मुसहरी टोला में समापन हुआ। संस्था के सचिव मकेश्वर ने 9 बजे बताया कि 7 से 10 मई तक चले इस शिविर का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, उनकी सृजन क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को विकसित करना रहा।