जशपुर: लोदाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 गांजे के पौधे किए जब्त
जशपुर जिले के लोदाम थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में गांजा के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के घर दबिश देकर 40 नग गांजा के पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा का कुल वजन 3 किलो 646 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई लोदाम थाना क्षेत्र के खिखिर