कोंडागांव: बनियागांव पेट्रोल पंप के पास NH 30 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, हादसे में चालक की मौके पर मौत, दो लोग घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो नारायणपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनियागांव पेट्रोल पंप के पास चालक वाहन से नियंत्रण