महाराष्ट्र के नागपुर में एक आईएएस (IAS) अधिकारी और एक आम नागरिक के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना नागपुर के पीडब्ल्यूडी (PWD) दफ्तर की है। दरअसल, वहां श्रमिकों के वेतन और अन्य मांगों को लेकर पहुंचे 'जन बदलाव पार्टी' के संस्थापक यश गोरखेड़े से जब आईएएस अधिकारी ने मिलने के लिए 'अपॉइंटमेंट' (तारीख) मांगी, तो वह भड़क गए।
बहस के दौरान शख्स ने क्या कहा?
"तुम जनता के नौकर हो": युवक ने अधिकारी को उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा, "तुम कोई प्राइवेट कंपनी के एचआर (HR) नहीं हो, तुम जनता के नौकर हो और पब्लिक सर्वेंट हो।"
"हमारे टैक्स से सैलरी मिलती है": उसने आगे कहा कि सरकारी अधिकारियों को जनता के पैसे और टैक्स से वेतन मिलता है, इसलिए उन्हें आम नागरिकों से मिलने के लिए किसी कॉरपोरेट बॉस की तरह अपॉइंटमेंट का नियम नहीं थोपना चाहिए।
दफ्तर में हंगामा: युवक ने सीधे कैमरे के सामने खड़े होकर अधिकारी की जवाबदेही पर सवाल उ