बांका: खरहारा फार्म में 'खेत एक, फसल अनेक' मॉडल से बदली खेती की तस्वीर, जिला प्रशासन ने लिया जायजा
Banka, Banka | Apr 11, 2026 बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत खरहारा फार्म में शनिवार को “खेत एक फसल अनेक” मॉडल को देखने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी पहुंचे । इस अभिनव पहल ने न केवल अधिकारियों को प्रभावित किया, बल्कि किसानों के बीच भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला । शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने जायजा लिया।