राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बेदी के गोरिटोला में पत्नी के मायके से वापस न लौटने से नाराज पति गोवर्धन सिंह मरावी ने अपनी ही 4 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिस पर अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को बुधवार 5:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।