बिंद: बिंद में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन 13 से शुरू होगा
Bind, Nalanda | Nov 1, 2024 बिंद प्रखंड के सभी सात पंचायतों में पैक्स का चुनाव होना है. जिसका नामांकन 13 नवंबर से प्रारंभ होगा और 14 नवंबर तक किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कहा कि नामांकन 13 नवंबर को प्रारंभ होगा जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिंद प्रखंड के सभी सात पंचायतों में द्वितीय चरण में 27 नवंबर को मतदान होगा