बिंद: कथराही मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी
Bind, Nalanda | Oct 31, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के कथराही मोड़ के पास बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग पर गुरूवार की दोपहर 3 बजे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में पलटी मार दिया। इस घटना की जानकारी स्थानिय लोगों को मिली जहां देखने के लिए भीड़ लग गई। घटना की जानकारी बिंद थाना की पुलिस को दिया गया। जहां घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने जांच किया।