सिरोही: एनएच-62 स्थित उथमण टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी ताराराम मीणा की सड़क हादसे में हुई असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद सिरोही जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता की गई। वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार के अधिकारों और आर्थिक सहायता को लेकर मजबूती से पक्ष रखा गया।
वार्ता में परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, ₹20 से ₹25 लाख मुआवजा तथा आश्रितों को ₹10 से ₹15 हजार प्रतिमाह पेंशन देने पर सहमति बनी।
यह वार्ता शिवगंज के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में हुई, जिसमें पीड़ित परिवार के हितों को प्राथमिकता देते हुए कंपनी प्रबंधन के समक्ष मांगें रखी गईं। #sanchalnewslive #sanchalnews #SanyamLodha #SirohiNews #Shivganj