टिकारी: संडा के दरियापुर से पीएनबी मानिकपुर गई विवाहिता लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की अर्जी
Tikari, Gaya | May 17, 2026 संडा के दरियापुर निवासी चंदन कुमार की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक मानिकपुर में पेन कार्ड जमा करने गई थी। जिसके बाद से महिला घर नहीं लौटी है। वहीं महिला के गुमसुदगी को लेकर परिजनों द्वारा स्थानीय मऊ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी गई है। साथ ही किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।