चूरू: ज्योति नगर में संत कबीर शिक्षा समिति का सम्मान समारोह, समाज के शैक्षणिक स्तर में सुधार पर दिया गया जोर
Churu, Churu | Apr 12, 2026 चूरू के ज्योति नगर में रविवार को संत कबीर शिक्षा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया सहित समाजसेवियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।