शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गांव भाज्जू के निवासी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 रविवार की दोपहर 3 बजे शामली के थानाभवन थाने से पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की वारदातों में वांछित चल रहे बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी अनिल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।