कुमारखंड: श्रीनगर थाना का मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया
मधेपुरा जिला के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मंगलवार को शाम करीब चार बजे श्रीनगर थाना का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। थाना की जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।