नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पितकी गांव के टोला हरकीनटांड़ में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे धुलट व राखाल भोग के साथ हो गया. इस दौरान हरिनाम संकीर्तन मंडली के द्वारा पूरे गांव में भजन कीर्तन गाते हुए भ्रमण किया. उसक बाद मंदिर परिसर में प्रसाद का वितरण किया गया.