भभुआ: सेमरा गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति और अन्य सदस्यों ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल
Bhabua, Kaimur | Oct 22, 2025 सेमरा गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति सहित अन्य सदस्यों ने पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बुधवार की शाम 4 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अशोक कुमार की 25 वर्षीय पत्नी प्रमीला कुमारी बताई जाती है। घायल महिला ने बताया कि पति पत्नी का आपसी विवाद था। पति ने मारपीट कर घायल किया है।