नसीराबाद: राजगढ़: नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर भीषण हादसा, कार बिजली के पोल को तोड़ते हुए गिरी, दो लोग घायल
नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर भवानी खेड़ा टोल नाके के पास शनिवार को तेज रफ्तार अल्टो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे तीन 33 केवी बिजली पोल तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक इरफान राजोसी और उनके साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों बिठूर से नसीराबाद की ओर आ रहे थे।