पोहरी: पुलिस ने शिवपुरी-श्योपुर हाइबे पर की बाहनो की सघन चेकिंग,1 दर्जन बाहनो पर की चलानी कार्यवाही
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले के समस्त थानों पर सतत रूप से बाहनो की चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पोहरी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रविवार शाम 6:00 बजे शिवपुरी-श्योपुर हाइबे जेल के पास वाहन चेकिंग लगायी जिसमें वाहनों की सतत रूप से चेकिंग की गई जिसमे एक दर्जन बाहनो पर चालानी कार्यवाही की है।