नवाबगंज: कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में डीएम ने बैठक की, लापरवाही पर 6 को कारण बताओ नोटिस, रोका गया मानदेय
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ अभियोजन कार्यों की गुरुवार करीब 4 बजे समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी ने 6 विशेष लोकअभियोजक एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं को विमुक्ति आख्या तैयार कर समय पर प्रस्तुत न किये जाने के कारण उनका मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।