झांसी: अल्पाइन स्कूल के कक्षा 8 के छात्र की हुई मौत, परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप, मेडिकल कॉलेज में किया हंगामा
Jhansi, Jhansi | Nov 23, 2024 ग्वालियर रोड स्थित अल्पाइन स्कूल में कक्षा 8 के छात्र अनुभव सिंह की शनिवार की दोपहर दर्दनाक मौत हो गई, अनुभव सिंह लहचूरा थाना क्षेत्र के धबाकर का रहने वाला था, जो कि बीते दो सालों से झांसी से अल्पाइन स्कूल के हॉस्टल में रह रहा था, स्कूल में पढ़ने के बाद में कोचिंग के लिए जाता था, अनुभव के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही से जान गई है।