झांसी: सीपरी बाजार में दुकानदार पर गुंडों का ताबड़तोड़ प्रहार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 23, 2024 खबर झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से है। जहां एक कॉफी शॉप की दुकान पर कुछ लोग आए और दुकानदार से कॉफी मांगी। दुकानदार ने कॉफ़ी न होने की बात कही तो दबंगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट करदी।जिसकी पूरी घटना शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना सीपरी बाजार थाना पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है।