झांसी: डीएम ने कहा, कृषि विभाग, लघु एवं सूक्ष्म सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग एवं सिंचाई विभाग के ताल-मेल से तैयार होंगे वाटर शेड
Jhansi, Jhansi | Nov 23, 2024 जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे विकास भवन सभागार में इक्रीसेट हैदराबाद के वैज्ञानिकों साथ जनपद में वाटर शेड बनाने हेतु जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग,भू-गर्भ जल विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।