बुधवार को वघवाडा में निज निवास स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने लोधा लोवंशी क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार लौवंशी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।