फुलवरिया: फुलवरिया में स्वच्छता कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, सिखाए गए स्वच्छता के कई गुर
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण के संचालन के उद्देश्य से सभी स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों से खुले में शौच को लेकर उनका फीडबैक भी लिया गया तथा कई घर भी सिखाए गए।