वैर: अक्षय तृतीया पर भुसावर में आज परशुराम जयंती, होंगे भव्य धार्मिक आयोजन
Weir, Bharatpur | Apr 19, 2026 भुसावर उपखंड क्षेत्र में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम पारवाले हनुमानजी मंदिर स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। सुबह 8 बजे अभिषेक के साथ शुरुआत होगी, इसके बाद फूल बंगला झांकी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन होंगे।