मैनपुरी: अखिलेश यादव की बेहद करीबी RCL ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने मैनपुरी में सपा से दिया इस्तीफा
शहर के बंसी गौरा निवासी RCL ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया है। मनोज यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। मनोज यादव ने अपने इस फैसले की वजह पार्टी में अंदरूनी कलह और गुटबाजी बताई है।