मैनपुरी: करहल पुलिस ने बुझिया पुल से फर्जी तरीके से बैंक से धनराशि निकालने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बुधवार को करहल पुलिस ने बैंक से फर्जी तरीके से धनराशि निकलने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वही पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 2 लाख रुपए दो मोबाइल और एक घटना में प्रयुक्त सिम को भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त शाहदरा दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं। SP विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी है।