नवाबगंज: जादोपुर-सेंथल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की हुई मौत, परिवारों में छाया मातम
जादोपुर-सेंथल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान शीशगढ़ के बरगवां निवासी सिद्धार्थ (20) और नवाबगंज के अटंगा योगी निवासी रिंकू सिंह के रूप में हुई है।