महोबा: पुराने प्राइवेट बस स्टैंड में शराबी युवकों का तांडव, छह कारें और बस में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 परिसर में शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 8 से 10 युवकों ने पार्किंग में खड़ी छह कारों और एक बस पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। अराजकतत्वों ने सिटी कार्ट मॉल की शटर पर भी पत्थर फेंके। घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।