ऊंचाहार: ऊँचाहार बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने विधायक के मंत्री बनने के बाद कहा, 2027 में खिलेगा कमल
ऊँचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार में कैबिनेट मंत्री पद के रुप में शपथ ली।जिसके बाद ऊँचाहार विधानसभा में उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।सोमवार को बीजेपी मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि, मंत्री बनने से विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी और 2027 में ऊँचाहार में कमल जरूर खिलेगा, जो नहीं हुआ है।