गुमला: पुल निर्माण स्थल पर 4 लाख रंगदारी मांगने गया अपराधी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
Gumla, Gumla | Jun 3, 2026 बिशुनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सेरका सियार टोली गांव का रहने वाला है आरोपी लक्ष्मण उरांव 45 वर्ष अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के समीप चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पहुंच कर ₹4 लाख रंगदारी की मांग की थी। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी।