जबेरा: तिलगवा में आयोजित हुई चीता चौपाल, ग्रामीणों को वन एवं वन्य जीव संरक्षण की जानकारी
Jabera, Damoh | Jun 16, 2026 जबेरा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सिंग्रामपुर रेंज अंतर्गत ग्राम तिलगवा में मंगलवार की रात्रि 8 बजे चीता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण को वन एवं वन्य जीव तथा विशेष रूप से चीता के संरक्षण और उनके व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराना था।