ऊंचाहार: ऊँचाहार ब्लाक में उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, अमृतलाल बने अध्यक्ष
शनिवार को ऊँचाहार ब्लाक में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।इस दौरान कुल 105 मत पड़े, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अमृतलाल मौर्य व जसवंत सिंह ने दावेदारी की,जिसमें अमृतलाल को 62 व जसवंत सिंह को 43 मत मिले, अमृतलाल ने 19 मतों से जीत हासिल की।इसके अलावा महामंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक के लिए चार निर्वाचित हुए।