किरनापुर: ग्राम साल्हे की ओम कुम्हारी राणा व रूपेंद्र राणा सहायक प्राध्यापक (हिंदी) पद पर चयनित, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
किरनापुर विकासखंड के ग्राम साल्हे की प्रतिभाशाली बेटी ओम कुम्हारी राणा व रूपेंद्र राणा का सहायक प्राध्यापक (हिंदी) के प्रतिष्ठित पद पर चयन होने से पूरे किरनापुर क्षेत्र सहित जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। श्रीमती राणा व श्री राणा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता को युवाओं, विशेषकर बेटिय