कासगंज: कासगंज जिले में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 399 वाहनों के चालान
यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 399 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 13 लाख 99 हजार रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। बिलराम गेट चौराहे और सौरव ढाबा क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य उल्लंघनों में कार्रवाई की।