बलरामपुर: सीएमओ कार्यालय सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया
5 जून गुरुवार 1 बजे को सीएमओ कार्यालय सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 1972 मे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने हेतु घोषणा की थी।जिसका उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओ