कलान: मिर्जापुर में जनकल्याण शिविर: योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वरोजगार का संदेश
शाहजहांपुर के मिर्जापुर ब्लॉक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए