हैदरनगर: हैदरनगर बीडीओ ने काजीनगर निवासी दिव्यांगों के बीच ट्राईसाइकिल का किया वितरण
हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा ने बुधवार दोपहर 3 बजे काजीनगर निवासी पैर से दिव्यांग सुदामा मेहता एवं जौत्री देवी को ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल मिलने पर दोनों लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी।