हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की सरस्वती पूजा समिति 2025 के अध्यक्ष बने निशि राज
हर वर्ष की भांति विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक तरीके से संपन्न करने हेतु अपनी नवीन समिति का चयन आज बुधवार 1 बजे हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र निशि राज को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। निशि राज मेहता विश्वविद्यालय के MBA प्रथम सत्र के छात्र हैं। निशि राज मेहता का जुड़ाव बजरंग दल से भी है।