दमोह: गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अतिरिक्त वसूली बंद करें, शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा निरस्त: कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 12, 2026 दमोह में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली बंद करने के निर्देश दिए हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय द्वारा उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर संबंधित गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया गैस बुकिंग रसीद में डिलीवरी शुल्क पहले से शामिल रहता है।