भीलवाड़ा: बलाई खेड़ा में आपसी विवाद के चलते रिश्तेदारों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की, पत्थर से किया हमला, अस्पताल में इलाज
मांडल थाना क्षेत्र के बलाई खेड़ा में एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट कर पत्थर से हमला कर दिया।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां महिला का ईलाज जारी है।