अरेराज: गोविंदगंज पुलिस ने लूट कांड के अभियुक्त पूर्व मुखिया को साहेबगंज थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
गोविंदगंज पुलिस ने झांसा देकर 19 लाख रूपये लूट मामले मे सात हजार के ईनामी अभियुक्त को साहेबगंज के माधोपुर हजारी से सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी स्व रामायण राय का पुत्र पूर्व मुखिया अनिल राय है। जानकारी गोविंदगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने दिया।