शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात भूरिया बंजारा को लगी गोली, अवैध असलहा बरामद, 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज: एसपी सिटी की जानकारी
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में ककरा रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात भूरे उर्फ भूरिया पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला ककरा, थाना निगोही को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है और उस पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज है।