बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड पर विश्वकर्मा कृषि यंत्र के सामने बाइक की टक्कर से सफाई कर्मचारी सहित 2 लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली रोड में विश्वकर्मा कृषि यंत्र के सामने गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा सफाई कर्मचारी चंदन घायल हो गया और सड़क में गिर गया। इसी दुर्घटना में बाइक चालक दुर्गेश भी सड़क में गिरकर घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।