मंदसौर: YD नगर पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा, एक से देसी और दूसरे से कच्ची शराब बरामद
मंदसौर के वाईडी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कृषि उपज मंडी के पीछे से ओमप्रकाश को 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा गया,वहीं देवडूंगरी रोड से रईस को 10 लीटर कच्ची शराब और दोपहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया गया,दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया,