इगलास: इगलास क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया
Iglas, Aligarh | Mar 24, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जहर देने और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी चार दिसंबर 2023 को मथुरा जनपद के पानी गांव निवासी दीपक चौधरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की करते थे अतिरिक्त मांग।