हैदरगढ़: हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, महापंचायत में पहुंचने का आह्वान, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक मंगलवार करीब 1 बजे ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान ने की, जिसमें तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूल चन्द्र रावत ने किया।