मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवत ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों को समय सीमा में पूरा करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार दिलीप हनुवत का कहना है कि जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया था कि राजस्व संबंधी कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाए।