हुज़ूर: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग
Huzur, Bhopal | May 30, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुभम एंटरप्राइजेस फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में कई टन लकड़ी, केमिकल,थ्रिनर आदि भरा था। इससे आग ज्यादा भभक गई। नगर निगम की दमकलों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। बिल्डिंगके स्ट्रक्चर को तोड़कर आग बुझाई। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की देर रात हुई।